शिव कुमार जिला संवाददाता (दैनिक अमर स्तम्भ)
समाजवादी महिला सभा चंदौली जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व मे चंदौली के मनराजपुर गाँव मे निशा यादव हत्याकांड को लेकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी। और महिला महासभा के प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस महानिरीक्षक वाराणासी एवं cbcid से मिलकर गिरफ्तारी की मांग की।
जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा की निशा यादव के समर्थन में कई राजनीतिक दल समर्थन में धरनारत है। लेकिन सरकार मे बैठे लोग खामोश बैठे हैं। जनपद में आये दिन महिलाओं के साथ उत्पीड़ित शोषण की बड़ी घटना सुनने को मिल रही है। इस सरकार में कोई सुनने वाला नही है। निशा के हत्यारों को गिरफ्तार नही किया तो महासभा की भी महिला संगठन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
इस दौरान आशा विश्वकर्मा, सुनीता जायसवाल, जिज्ञासा यादव, प्रियाराज अग्रवाल, मीरा देवी, आदि उपस्थित रही।